अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज के पास बीते दिनों कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी। जिस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजन रमेश सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने दन्या थाने में एक लिखित तहरीर सौंपी है।
पुलिस को दी तहरीर के अनुसार मृतक कैलाश सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बाजार से सामान लेकर घर को लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक नन्दन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम चल्थी ने अत्यधिक गति और लापरवाही से वाहन चलाकर उसको टक्कर मारी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बची सिंह, चंदन सिंह और करम सिंह ग्राम गुरड़ा ने भी घटना को अपनी आंखों के सामने घटित होते देखा। संवाद

