हल्द्वानी में खौफनाक मंजर: बाइक से टकराते ही ‘आग का गोला’ बनी बस,लामाचौड़ चौराहे पर मची अफरा-तफरी – Awaaz24x7

Date:

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लामाचौड़ जैसे व्यस्त चौराहे पर एक निजी बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। गनीमत रही कि समय रहते बस में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में तुरंत आग लग गई और वह जलती हुई हालत में बस के निचले हिस्से में जा घुसी। कुछ ही पलों में बाइक की आग ने बस के डीजल टैंक और टायर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे चौराहे पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सीओ अमित कुमार ने जानकारी दी कि जिस समय हादसा हुआ, बस में कुल पांच लोग सवार थे। आग की लपटें विकराल होने से पहले ही सभी पांचों लोगों को सूझबूझ के साथ सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। लामाचौड़ हल्द्वानी का एक बेहद व्यस्त इलाका है। दिनदहाड़े हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन बस और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हादसे की सटीक वजह और लापरवाही का पता लगाया जा सके। मुुखानी थाना पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रफ्तार धीमी रखें। फिलहाल प्रशासन ने जले हुए वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why parrots can copy human voices but may not always understand the meaning – The Times of India

(Photo Credit: Shutterstock)For ages now, parrots have caught the...

Lost for 200 years: Virginia dig uncovers hidden barracks of America’s first soldiers | World News – The Times of India

The long-lost Revolutionary War Barracks have finally been uncovered...