Haldwani: संदिग्ध हालात में मृत मिला पशु चिकित्सा विभाग का चालक, घरेलू कलह में जान देने की आशंका

Date:

हल्द्वानी में पशु चिकित्सा विभाग के एडीओ ऑफिस में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पीलीकोठी शिवपुरम निवासी आकाशदीप भट्ट ने रविवार को 112 पर सूचना दी कि उनके किरायेदार जयप्रकाश (45) पुत्र स्व.गंगाराम आर्य निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर चोरगलिया दरवाजा नहीं खोल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो भीतर जयप्रकाश बेड पर उल्टे पड़े थे। पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और गले पर निशान थे। घटनास्थल पर फोरेंसिक यूनिट को बुलाया गया लेकिन टीम के रामनगर में होने के कारण घटनास्थल का निरीक्षण बाद में किया जाएगा। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।

शनिवार शाम ही पत्नी-बेटे को छोड़ लौट आया था घर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयप्रकाश पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों के साथ छड़ायल में अपनी साली की शादी में गया था। वहां किसी बात पर जयप्रकाश की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह शनिवार शाम ही किराये के कमरे पर आ गया। सुबह 11 बजे परिजन यहां पहुंचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

मुखानी थाना क्षेत्र में युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related