सवारियों से भरी बोलेरो 200 मीटर खाई में गिरी: नैनीताल में 2 लोगों की मौत, चार गंभीर घायल; हल्द्वानी जा रहे थे – Nainital News

Date:

नैनीताल में सवारियों से भरी बोलेरो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि हादसे में घायलों को तत्काल पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उच्च उपच

.

यह हादसा धारी ब्लॉक के दुदुली के पास हुआ है। मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:28 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि दुदुली से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर आ रही एक गाड़ी ग्राम दुदुली के पास बेकाबू होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

घटना की PHOTOS…

200 मीटर खाई में गिरी बोलेरो।

200 मीटर खाई में गिरी बोलेरो।

घायलों को भीमताल अस्पताल भेजा गया है।

घायलों को भीमताल अस्पताल भेजा गया है।

पदमपुरी पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सूचना मिलते ही थाना मुक्तेश्वर से उपनिरीक्षक हरिराम और अपर उपनिरीक्षक शादाब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन (UK04TA1446) में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे।

सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पदमपुरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों में से 3 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मृतक नैनीताल जिले के ही रहने वाले

इस हादसे में दुदुली निवासी लता शर्मा (40) और अमदौ निवासी हरीश बेलवाल (52) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दिनेश चंद्र (48), ड्राइवर कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17) और सुभाष बेलवाल (13) शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल कमल, नेहा और सुभाष को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

नैनीताल कोर्ट के बाहर वकील ने खुद को मारी गोली:कार के अंदर सुसाइड नोट में लिखा- DM-SSP पत्नी को संभाल लें; एक साल पहले हुई थी शादी

नैनीताल में कोर्ट के बाहर कार के अंदर वकील ने खुद को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना नैनीताल शहर के कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र की है, जहां कार के अंदर वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव मिला। (पढे़ं पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Probe ordered into open dumping of bio-medical waste in Pilibhit | Bareilly News – The Times of India

Pilibhit: Acting on widely circulated images showing hazardous bio-medical...

Panel proposes 24×7 CCTV surveillance for Lingaraj Temple | Bhubaneswar News – The Times of India

Lingaraj Temple, Bhubaneswar Bhubaneswar: The Lingaraj Temple Satwa Lipi...

Prof Shivendra Kashyap named Pant varsity VC | Dehradun News – The Times of India

Rudrapur: Professor Shivendra Kumar Kashyap has been appointed vice...