करोड़ों खर्च करने पर भी ऊर्जा निगम की सप्लाई फेल

Date:

करोड़ों खर्च करने पर भी ऊर्जा निगम की सप्लाई फेल

share

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई में विफल रहा है। विभाग ने मेंटेनेंस के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन फिर भी अघोषित कटौती और बिजली गुल होने की समस्याएं बनी हुई हैं। उपभोक्ताओं में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।

करोड़ों खर्च करने पर भी ऊर्जा निगम की सप्लाई फेल

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम साल भर करोड़ों की रकम खर्च कर बिजली की सप्लाई बेहतर करने का दावा कर कटौती करता रहता है। वहीं अब गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर फीडर और लाइनें आपूर्ति बहाल करने में फेल हो रही हैं। वहीं मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने पर लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के शहरी और ग्रामीण डिवीजन में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत खर्च कर मेंटेनेंस का कार्य किया गया है। इस दौरान दिन में सात घंटे तक की कटौती विभाग ने की है। इसकी जानकारी लेने पर विभाग गर्मियों में बिजली सप्लाई बेहतर होने का दावा करता है।

वहीं अब गर्मी के असर से बिजली की जरूरत होने पर विभाग की सप्लाई लगातार फेल हो रही है। फीडर और लाइनों में लगातार दिक्कत आने से बिजली गुल हो रही है। सोमवार को भी नैनीताल रोड, कठघरिया, पीलीकोठी के साथ ही बरेली रोड और रामपुर रोड से जुड़े क्षेत्रों में दस मिनट से आधे घंटे तक बिजली गुल होती रही। वहीं बिजली की मांग के पीक समय में शाम होते ही लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।भीषण गर्मी में सात घंटे गुल रही बिजलीगर्मियों में बेहतर सप्लाई देने के लिए ऊर्जा निगम की तैयारी अभी भी अधूरी है। सोमवार को लाइन मेंटेनेंस के लिए कमलुवागांजा बिजलीघर के ऊंचापुल और हरीनगर फीडर से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं सड़क निर्माण के लिए बिजली के पोल और लाइन हटाने के लिए गौलापार बिजलीघर की सप्लाई बंद रही, जिससे नलकूप खंड, दानीबंगर, कालाचौड़, स्टेडियम और 28 एमएलडी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं होने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।कोट :::तकनीकी दिक्कत होने पर कई बार समस्या बनी रहती है। तत्काल समाधान कर आपूर्ति बहाल की जाती है। रोस्टर के अनुसार काम किए जाने से बिजली बाधित रही।प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related