मोहन भागवत से आज सीएम योगी करेंगे मुलाकात! 2027 से पहले यूपी में RSS एक्टिव

Date:

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी 2027 में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अभी से ही सियासी तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं और गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे. भागवत से सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं.

आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर कार्यक्रमों की श्रृंखला में मोहन भागवत लखनऊ के दो दिवसीय काफी अहम माना जा रहा है. संघ प्रमुख ने अपने यूपी प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खास फोकस कर रखा है. 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में हिंदू समाज से संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मन्दिर कुआं और श्मशान सभी हिन्दुओं के लिए खुले होने चाहिए और उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. 

सम्बंधित ख़बरें

संघ प्रमुख से आज सीएम योगी की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा यह मुलाकात बुधवार शाम आठ बजे हो सकती है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ के बीच होने वाली मुलाकात पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इससे पहले संघ प्रमुख से मुलाकात राम मंदिर में धर्म ध्वजा समारोह के दौरान अयोध्या में हुई थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई. हालांकि इस मुलाकात में हुई बातचीत की जानकारी सामने नहीं आई थी. अब फिर से भागवत से सीएम योगी की मुलाकात प्रस्तावित है. ऐसे में अब देखना है कि इस बार मुलाकात और विचार-विमर्श का एजेंडा क्या रहता है.  
 
शताब्दी वर्ष के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत क्षेत्र, प्रांतवार प्रवास के दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में गोरखपुर के बाद वह अवध प्रांत के लखनऊ महानगर में दो दिवसीय दौरे पर हैं. आरएसएस अपने विस्तार के साथ-साथ यूपी की राजनीति को अलग स्वरूप देने का प्रयास कर रहा है. इस दौरान संघ प्रमुख से भाजपा के कई बड़े नेताओं की मुलाकात भी संभव है. 

‘घर वापसी’ पर संघ प्रमुख ने दिया जोर

मोहन भागवत कुटुंब मिलन कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुए. इसके अलावा सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समरस समाज की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान भागवत ने हिंदू समाज से संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया. घुसपैठ के मुद्दे पर  उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा. उन्हें रोजगार नहीं देना है.

बैठक में उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई और लालच या जबरन हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की जरूरत पर पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ‘घर वापसी’ के प्रयासों को गति दी जानी चाहिए और जो लोग हिंदू धर्म में वापस आते हैं, उनके सामाजिक पुनर्स्थापन की जिम्मेदारी भी समाज को उठानी होगी. 

हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे हों-भागवत

परिवार व्यवस्था पर बोलते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि समाज की स्थिरता के लिए संतुलित जनसंख्या आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए.जो विरोधी हैं, उन्हें मिटाना है, ऐसा हम नहीं मानते. एक ही सत्य सर्वत्र है. वैज्ञानिकों के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है. यह बात हमारे परिवारों में नव दंपतियों को बताई जानी चाहिए. 

मोहन भागवत ने कहा कि विवाह का उद्देश्य सृष्टि आगे चले, यह होना चाहिए, वासना पूर्ति नहीं. इसी भावना से कर्तव्य बोध आता है. उन्होंने कहा कि विवाह का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सुख नहीं, बल्कि सृष्टि के संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

6 markets that define the soul of Himachal Pradesh

AAText SizeSmallMediumLarge1/76 markets that define the soul of Himachal...

Goa’s 5 posh localities for luxury living and real estate investment in 2026

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 17, 2026, 21:53 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Goa’s...

Struggling to stay consistent? These 5 workout quotes for women can change how you see fitness

NewsStruggling to stay consistent? These 5 workout quotes for...