CID से मशहूर हुए ये सितारे, किसी ने छोड़ी दुनिया, कोई कर रहा बिजनेस

Date:

दिनेश फडनिस

CID टेलीविजन के लोकप्रिय शोज में से एक है, जिसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है. बच्चे हों या बूढ़े, CID को सभी उम्र के लोगों ने पसंद किया है. फैन्स इस शो से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी हासिल करना चाहते हैं. जानते हैं कि इन दिनों इसकी स्टारकास्ट क्या कर रही है. 

PHOTO: Social Media 

आदित्य श्रीवास्तव

CID में आदित्य श्रीवास्तव को अभिजीत के किरदार के लिए काफी प्यार दिया गया. आदित्य फिल्मों और शोज में दिखाई देते हैं. उन्होंने दयानंद शेट्टी के साथ यूट्यूब पर ट्रैवल सीरीज भी शुरू की है.

PHOTO: Instagram @adityasrivastavaofficial21 

दिनेश फडनिस

लोकप्रिय टेलीविजन शो CID में दिनेश फडनिस ने इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स (फ्रेडी) की भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपने किरदार से फैन्स का दिल जीत लिया था. 2023 को अफसोस मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया था.

PHOTO: Instagram @dineshphadnis 

शिवाजी साटम

शिवाजी साटम CID के मेन लीड थे, जिन्होंने उसमें एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाया था. शिवाजी ने अपने रोल को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें उनके रील नेम से जानते हैं. एक्टर लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. फिल्मों और टीवी शोज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. शिवाजी आखिरी बार मर्डर इन महिम शो में दिखे थे. 
 

PHOTO: Instagram @shivaaji_satam

श्रद्धा मुसाले

श्रद्धा मुसाले ने डॉ सालुंके की असिस्टेंट डॉ तारिका का रोल निभाया था. टीवी शोज और फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली है. 2019 में उन्हें फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में छोटे से किरदार में देखा गया था. अब वो बिजनेसमैन वुमन बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. 

PHOTO: Social Media
 

 दयानंद शेट्टी

CID में महत्वपूर्ण किरदारों में से एक किरदार दया का था, जिसे दयानंद शेट्टी ने निभाया था. दयानंद शेट्टी के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम भी बनते रहते हैं. CID एक्टर शोबिज में एक्टिव हैं और अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर चुके हैं. 
 

PHOTO: Instagram @dayanandshetty_official

अंशा सयद

CID अंशा सयद ने स्पेक्टर पूर्वी के किरदार में लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. अंशा टेलीविजन पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने शिव-शक्ति तप त्याग तांडव और श्रीमद रामायण जैसे पौराणिक शोज में भी काम किया है. 

PHOTO: Instagram @iamrealanshasayed

नरेंद्र गुप्ता

नरेंद्र गुप्ता ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ सालुंके बनकर सबको खूब हंसाया है. एक्टर टेलीविजन और फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. 2023 में उन्हें मौका या धोखा शो में देखा गया था. 
 

PHOTO: Social Media 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related