UP: चल रही थी रिसेप्शन की पार्टी, अचानक चली गोली…व्यक्ति की मौत

Date:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसको लेकर पीड़ित के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं अब पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

X

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.  (Photo: Rahul Kumar/ITG)

पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Rahul Kumar/ITG)

सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 19-20 फरवरी की रात रामलीला भवन में हुए रिसेप्शन के दौरान चली गोली से 50 वर्षीय शिवचरण की मौत हो गई थी. मृतक के बेटे हर्षित रोहिला की तहरीर पर थाना कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी.

पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस ने 20 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी सरस्वती विहार, थाना भवन जनपद शामली को बाबा लालदास मंदिर गेट के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी भी की गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नंद नगरी में फायरिंग… 35 साल के शख्स की मौत, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

गौरतलब है कि शादी समारोह के दौरान हुई इस फायरिंग से जश्न का माहौल मातम में बदल गया था. घायल शिवचरण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Scientists develop plant-based serum that regrows hair within weeks | – The Times of India

A new experimental hair-loss treatment has drawn global attention...

IRGC Takes Control in Iran as Khamenei’s Leadership Faces Uncertainty | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130421085,imgsize-151270,width-400,height-225,resizemode-4/irans-military-cuts-off-khamenei-from-own-govt-tightens-grip-over-state-functions-report.jpg" alt="Iran's military cuts off Khamenei from own...

Anne Hathaway Reveals Pressure of Filming ‘The Devil Wears Prada 2’ | – The Times of India

Los Angeles, April 21 (IANS) Hollywood actress Anne Hathaway...