राजपाल की मदद के लिए आगे आई इंडस्ट्री, एक्टर ने अभी तक नहीं कहा ‘थैंक्यू’, बोले- जेल से बाहर…

Date:

बॉलीवुड के कॉमिक एक्टर राजपाल यादव, जो लोगों के चेहरों पर कई बार खुशियां लेकर आए. आज उन्हीं की जिंदगी में थोड़े गम के बादल छाए हुए हैं. पिछले दिनों वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे, क्योंकि उनका करोड़ों रुपयों का चेक बाउंस हो गया था. उनपर 9 करोड़ रुपयों का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए एक्टर पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं. 

राजपाल यादव हुए इमोशनल

राजपाल की मदद के लिए कई लोग आगे आए थे. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों ने एक्टर की मदद के लिए पैसे भेजे थे, जिससे उन्हें जेल से बाहर निकलने में मदद मिल सके. अब चूंकि राजपाल जेल के बाहर आ चुके हैं, इसलिए हर कोई खुश है. बीते दिनों वो अपने होमटाउन शाहजहांपुर में थे, जहां उनकी भतीजी की शादी थी. राजपाल ने इस खास मौके को खुलकर एंजॉय भी किया. 

सम्बंधित ख़बरें

राजपाल ने हाल ही में यूपी तक के साथ खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि जबसे वो जेल से बाहर निकले हैं, तबसे उन्होंने अपने चाहने वालों के मैसेज नहीं पढ़ें. वो अभी भी सभी को जवाब नहीं दे पाए हैं. एक्टर ने कहा, ‘मैं 1997 में मुंबई आया था, और 2027 में ये 30 साल पूरे हो जाएंगे. मुझे इतना प्यार मिला है कि अगर मैं सबको थैंक यू कहूं तो वो लोग छोटा महसूस करने लगेंगे. दुनिया भर के दर्शक, हर उम्र के लोग, मुझे देखते ही मुस्कुरा देते हैं. और मैं भी उन्हें मुस्कुराते देखकर मुस्कुरा देता हूं. मैंने आधी सदी यूं ही मुस्कुराते-मुस्कुराते गुजार दी है. मैंने थिएटर, फिल्म और टीवी में जितने रोल किए हैं, उन सबके जरिए मैंने 500 से ज्यादा जिंदगियां जी ली हैं.’

‘मैं उन सबका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे लिए सपोर्ट दिखाया. और जो लोग सोशल मीडिया पर कभी आए ही नहीं और शायद कभी आएंगे भी नहीं, उनकी भी एक लंबी लिस्ट है. जब मैं जेल से बाहर निकला, तो मेरी पत्नी ने बताया कि कितने सारे लोगों ने सीधे फोन करके या मिलकर हाल-चाल पूछा. मैंने तो अभी तक अपना फोन भी ठीक से नहीं चेक किया है.’

पत्नी राधा के लिए क्या बोले राजपाल?

राजपाल ने आगे अपनी पत्नी राधा को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इतने सालों में उनका लगातार साथ निभाया. एक्टर ने कहा, ‘ये मेरी अच्छी किस्मत है कि मेरी पत्नी ने मुझे जिंदगी में कैसे रहना-व्यवहार करना सिखाया है. हमारी शादी 2003 में हुई थी, और अब 23 साल हो गए हैं. मेरी मां के बाद, उसने मेरे बच्चों को इतने अच्छे से पाला है कि मेरी जिंदगी का सपना पूरा कर दिया. उसने अगली पीढ़ी को पढ़ाया-लिखाया, अच्छा इंसान बनाया. इससे बेहतर क्या हो सकता है?’

बात करें राजपाल यादव के चेक बाउंस केस की, तो एक्टर फिलहाल बेल पर हैं. उनके केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है, जिसपर कई लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. 

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Insidious: Out of the Further – Official Trailer

Thalapathy Vijay Jumps Off Bicycle Mid-Rally, Viral Moment Sparks...