मास्क पहनकर आया, दुल्हन को गोली मारने से पहले चिल्लाया- तुम मेरी नहीं तो किसी…

Date:

मास्क पहनकर आया, दुल्हन को गोली मारने से पहले चिल्लाया- तुम मेरी नहीं तो किसी…

बक्सर के चौसा में शादी समारोह के दौरान एकतरफा प्रेम में पागल युवक दीनबंधु मल्लाह ने मंच पर चढ़कर 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दी और फरार हो गया. गंभीर हालत में आरती को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से धमकी दे रहा था. पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

X

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने दुल्हन को गोली मार दी. (Photo: Screengrab)

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने दुल्हन को गोली मार दी. (Photo: Screengrab)

बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में अंधा हुए युवक ने दरिंदगी की सारी सीमाएं पार कर दीं. चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली में शादी का माहौल खुशियों से भरा था और जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी एक सनकी आशिक ने मंच पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी. गोली लगते ही दुल्हन खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

यह वारदात उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात बक्सर पहुंची थी. दूल्हा और 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी स्टेज पर खड़े होकर रस्में निभा रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दीनबंधु मल्लाह चेहरे को ढंककर अचानक मंच पर पहुंच गया. किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही उसने देसी तमंचा निकालकर आरती पर गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.

एकतरफा प्रेम करता था
परिवार वालों का कहना है कि दीनबंधु आरती से एकतरफा प्रेम करता था और उसकी शादी कहीं और होने से नाराज था. उसने पहले भी इस रिश्ते का विरोध किया था और धमकी दी थी कि अगर आरती उसकी नहीं हुई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा. जब परिवार ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया, तो उसने शादी के दिन ही इस खौफनाक योजना को अंजाम दे डाला.

सम्बंधित ख़बरें

वाराणसी रेफर, हालत नाजुक
गोली लगने के तुरंत बाद परिजन दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया. फिलहाल आरती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम और सनक से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Great-Grandmother And Grandchild Interaction: Cute interaction between104-year-old great-grandmother and her 4-month-old great-grandson: What is the little baby trying to convey? – The Times of...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130529136,imgsize-109008,width-400,height-225,resizemode-4/photo-instagrammomo_taunk.jpg" alt="Cute interaction between104-year-old great-grandmother and her 4-month-old...