भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नई समय सारणी लागू करने पर नैनीताल प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों से विचार-विमर्श के बाद ही नई समय सारणी लागू करने को कहा है। जिला महामंत्री बंशीधर कांडपाल ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियों की अनदेखी कर लागू की गई नई समय सारणी अव्यावहारिक है। उन्होंने शासन से पूर्व व्यवस्था लागू करने की मांग की है। जिला कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र ने कहा कि भौगोलिक विषमताओं की अनदेखी कर नई समय सारणी बच्चों के विपरीत है।
Nainital News: स्कूलों की नई समय सारणी से शिक्षक नाराज
Date:

