पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ में रविवार दोपह बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। रविवार को भीड़ापानी, खुजेठी, नरतोला क्षेत्र में ओलावृष्टि से अधिक नुकसान पहुंचा है। इससे गेहूं, आलू, मटर की फसलें नष्ट हो गईं। खुजेठी के हरेंद्र पडियार, हर्ष चोसली ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को खासा हुआ है। सकदीना के देवेंद्र असगोला ने बताया कि खेतों में लगी आलू, मटर, गोभी, टमाटर और शिमला मिर्च को काफी नुकसान पहुंचा है। नरतोला के किसान गणेश मेलकानी ने कहा कि इस बार किसानों को फसलों का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद थी। लेकिन रविवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने उद्यान विभाग और कृषि विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने को कहा है।
Nainital News: ओखलकांडा, रामगढ़ में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद
Date:

