हल्द्वानी में टैंक में डूबकर 11 वर्षीय छात्र की मौत: खेत में काम के दौरान हादसा, 8 फीट गहरे टैंक में गिरा – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में गेहूं की कटाई के दौरान पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय छात्र सौरभ कश्यप की मौत हो गई। घटना कठघरिया स्थित बच्ची नगर प्रथम की है।

.

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के बच्ची नगर में किराए के मकान में रहते हैं। चंद्रभान पेशे से मिस्त्री हैं, जबकि उनका परिवार खेती-किसानी और गेहूं कटाई का काम भी करता है।

गुरुवार शाम परिवार के साथ कक्षा 6 में पढ़ने वाला 11 वर्षीय सौरभ भी खेत में गेहूं कटाई के काम में हाथ बंटा रहा था।

पानी के टैंक में गिरने से गई जान

परिजनों के अनुसार, गेहूं के बंडल बांधने के लिए इस्तेमाल होने वाली पराल को भिगाने के लिए सौरभ खेत के समीप स्थित निर्माणाधीन दुकानों के पीछे बने आठ फीट गहरे पानी के टैंक के पास गया था। वहां संतुलन बिगड़ने से वह टैंक में गिर गया।

जब काफी देर तक सौरभ नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम जब टैंक में सौरभ की चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, तब उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत टैंक की तलाशी ली, जहाँ सौरभ का शव बरामद हुआ।

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था सौरभ

शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे पिता चंद्रभान कश्यप ने बिलखते हुए बताया कि सौरभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और छठी कक्षा में दाखिला लिया था। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि वे अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने पैतृक गांव बदायूं ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related