तीन राज्यों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह हत्थे चढ़ा

Date:

तीन राज्यों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह हत्थे चढ़ा

share

हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस ने तीन राज्यों में चोरी करने वाले आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। उसके पास हल्द्वानी के दो घरों से चुराए गए सोने-चांदी के जेवर मिले। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

तीन राज्यों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरोह हत्थे चढ़ा

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। तीन राज्यों में घर की रेकी के बाद शातिराना अंदाज से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से हल्द्वानी के दो घरों से चोरी सोने-चांदी के जेवर मिले। आरोपी राजमिस्त्री की आड़ में कई राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को ललित सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी और 16 नवंबर 2025 को घनश्याम चंद्र निवासी हरिशिव विहार, मुखानी ने तहरीर देकर कहा कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर व बड़ी मात्रा में नकदी चोरी हुई है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस व एसओजी ने शुक्रवार रात गुंसाईपुर तिराहे से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू निवासी सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का माल मिला। टीम में एसओ सुशील जोशी, एसआई वीरेंद्र चंद्र, राजेंद्र सिंह, इसरार नबी, कुंदन कठायत, धीरज सुगड़ा, बलवंत सिंह, रविंद्र खाती, अरविंद बिष्ट और अनिल गिरी रहे।अकेले देता था घटना को अंजामआरोपी राजमिस्त्री की आड़ में विभिन्न शहरों की रेकी करता था। जिसके बाद अकेले चोरी की घटना को अंजाम देता था। एसएसपी के मुताबिक वह न तो मोबाइल का इस्तेमाल करता था न ही किसी अन्य उपकरणों का। रेकी के दौरान वह लोगों से घरों में किराये की बात कहकर निकलता था। जो घर खाली दिखता था उसे टारगेट करते हुए घटना को अंजाम देता था।पांच मुकदमे आरोपी पर पहले सेशातिर किस्म के इस 41 वर्षीय आरोपी पर उत्तराखंड के देहरादून स्थित क्लेमेंटाउन थाने, पटेल नगर और कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा के यमुनानगर में आरोपी पर दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि हल्द्वानी में भी दो मामले दर्ज हैं। सभी चोरी के मामले हैं। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार दिया है।हिमाचल में भी नौ चोरियां कीएसएसपी ने बताया कि जांच में पता लगा है कि आरोपी ने नौ चोरियां हिमाचल राज्य में अलग-अलग स्थानों पर की हैं। जिसकी जानकारी देते ही वहां की पुलिस जांच पड़ताल को हल्द्वानी को रवाना हुई है। वहां भी बंद घरों में सेंध मारकर आरोपी ने लाखों रुपये के सोने के जेवर और नकदी पार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ISL Full Highlights: Punjab FC vs Inter Kashi on April 20

Madras High Court Flags 'Rs 100 Crore Irregularity' In...

Justin Langer on LSG batting failure and opens up on the team’s bowling

Wedding to Voting Booth! Kanchipuram Couple Casts First Vote...

MBA–MMS CET 2026 second attempt registration opens for one day on April 24 – The Times of India

CET Cell announces special extension for MBA–MMS second attempt...