हल्द्वानी – DM के निर्देश पर शराब की ओवररेटिंग का भंडाफोड़, प्रशासन की छापेमारी तीन दुकानों में हो रहा था अवैध वसूली का खेल

Date:

हल्द्वानी – जिले में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को हल्द्वानी, लालकुआं और नैनीताल क्षेत्र में मदिरा दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने 4 विदेशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें से 3 दुकानों पर शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा कीमत वसूली जाती पाई गई। जांच में ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये अधिक लिए जा रहे थे।

प्रशासन ने संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई बोतलों पर लगे QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जबकि CCTV कैमरे और बिलिंग मशीनें मौजूद होने के बावजूद उनका सही उपयोग नहीं हो रहा था।
वहीं, कालाढूंगी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी विपिन पंत के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भी ओवररेटिंग का खुलासा हुआ। राजस्व टीम ने ग्राहक बनकर रॉयल स्टैग की बोतल खरीदी, जिसमें MRP से 10 रुपये अधिक वसूले गए। डिजिटल भुगतान के जरिए किए गए इस लेनदेन को साक्ष्य के रूप में दर्ज किया गया।
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद ग्राहकों ने भी ओवररेटिंग की पुष्टि की। साथ ही दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित थी और न ही ग्राहकों को बिल दिया जा रहा था। स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक में भी अंतर पाया गया, जबकि बिलिंग मशीन बंद हालत में मिली।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related