डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा लाभ: आयुक्त

Date:

डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा लाभ: आयुक्त

share

कुमाऊं मंडल के किसानों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने और फसलों का सटीक आकलन करने के लिए ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ शुरू किया गया है। आयुक्त दीपक रावत ने हरिपुर रतनसिंह गांव में सर्वे का निरीक्षण किया। मोबाइल तकनीक और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग कर किसानों को फसल बीमा और मुआवजे में मदद मिलेगी।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा लाभ: आयुक्त

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के किसानों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने और फसलों का सटीक आकलन करने के उद्देश्य से ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ का कार्य शुरू हो गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को रामपुर रोड स्थित हरिपुर रतनसिंह गांव का दौरा किया। उन्होंने स्वयं खेत में पहुंचकर सर्वे प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और किसानों की मौजूदगी में डीसीएस सर्वे संपन्न कराया।आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि यह केंद्र सरकार की एक आधुनिक पहल है। इसमें मोबाइल आधारित तकनीक, जियो-फेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी की मदद से वास्तविक समय में फसलों का सटीक डेटा एकत्र किया जाता है।

इस तकनीक से अब पारंपरिक तौर-तरीकों की जगह वैज्ञानिक आधार पर फसलों का आकलन संभव होगा। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल डेटा से भविष्य में जरूरतमंद किसानों को फसल बीमा, सरकारी योजनाओं और आपदा की स्थिति में मुआवजे का लाभ मिलने में आसानी होगी। साथ ही, फसलों के सटीक क्षेत्रफल की जानकारी होने से बेहतर मार्केटिंग और भविष्य की रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा करें। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, राजस्व निरीक्षक अरुण देवरानी, उप निरीक्षक अरुण वर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Over 600 gymnasts set for nationals as Nayak eyes comeback | Bhubaneswar News – The Times of India

Pranati Nayak with coach Ashok MishraBhubaneswar is set to...

UP warns on fake videos on wages, overtime | Noida News – The Times of India

The labour protest on April 13 turned violentNoida: The...

Noida airport names Indian CEO to clear way for launch | Noida News – The Times of India

The boarding area of NIA, which was inaugurated by...