Almora News: कला और विज्ञान संकाय ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

Date:

अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित एसएसजे परिसर की अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले कला और विज्ञान संकाय ने जीते। दोनों संकायों के बीच 20 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा।

शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच कला और शिक्षा संकाय के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कला संकाय ने निर्धारित 15 अवरों में 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा संकाय की टीम महज 53 रनों पर ही आउट हो गई। कला संकाय ने 157 रनों से बढ़ी जीत दर्ज की।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विज्ञान और वाणिज्य संकाय के बीच खेला गया। पहले खेलते हुुए वाणिज्य संकाय ने 15 ओवरों में 102 रन बनाए। जवाब में विज्ञान संकाय ने एक ओवर शेष रहते मैच जीत लिया।

विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा। मोहित, विशाल, दीप चंद्र, सुजल कुमार, नैतिक पांडे प्रतियोगिता के अंपायर रहे।

वहां डॉ. केके खोलिया, प्रेम सिंह लटवाल, किशन टम्टा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

First Look: Shiva Rajkumar’s Upcoming Movie ‘Bail’ Revealed in Intense Red-Themed Poster! | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130511627,imgsize-197474,width-400,height-225,resizemode-4/bail-first-look-intense-red-themed-poster-of-shiva-rajkumar-starrer-is-here.jpg" alt="‘Bail’ first look: Intense red-themed poster of...