Almora News: क्वारब पर जाम से यातायात पर ब्रेक

Date:

अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब में जाम लगने से यातायात पर ब्रेक लगा रहा। एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पहाड़ के तीन जिलों के यात्री जाम में फंसे रहे। बाद में किसी तरह जाम खुला तो यात्री गंतव्य को रवाना हुए।

सोमवार को क्वारब पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों को रोका गया था। सुबह 11:35 बजे जैसे ही अल्मोड़ा की तरफ से हल्द्वानी जा रहे वाहनों को निकाला गया तो उसी दौरान हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही एक कार अचानक से बीच में घुस गई। इस कारण पुल के दोनों तरफ वाहन फंस गए। एनएच पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधे घंटे से भी अधिक समय तक जाम रहा। बाद में ड्यूटी पर तैनाती होमगार्ड जवान और पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। वहीं शाम को एक बार फिर जाम लग गया। रुक-रुक कर जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जा रहे यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच सके। इससे तेज धूप में उन्हें दिक्कतें हुईं।

क्वारब पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान यातायात को रोका गया था। जैसे ही यातायात खोला गया तो कुछ देर जाम लग गया। वहां पर पुलिस तैनात की गई। -बलवंत सिंह रावत, सीओ अल्मोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Omkar returns to Maharashtra after straying into Goa | Goa News – The Times of India

Panaji/Mapusa: Omkar was successfully guided back into Maharashtra on...

HC lens on ‘almost dilapidated’ British-era building housing a school | Bhubaneswar News – The Times of India

The 143-year-old British-era building housing St Xavier’s High SchoolCuttack:...