Anti-Aging Diet Tips: बुढ़ापे से पहले ही दिखने लगेंगी झुर्रियां! अगर अपनी डाइट से बाहर नहीं निकालीं ये 5 चीजें

Date:

गलत खान-पान के कारण एजिगं

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और यंग दिखे लेकिन इसके लिए सिर्फ क्रीम या ट्रीटमेंट काफी नहीं होते. आप रोज क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है. कई ऐसे फूड और ड्रिंक्स हैं जो देखने में नुकसानदेह नहीं लगते लेकिन धीरे-धीरे स्किन को बूढ़ा बना देते हैं. ये चीजें झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन बढ़ा सकती हैं.

(Photo- Getty Image)

आइसक्रीम

आइसक्रीम
आइसक्रीम खाने में अच्छी लगती है लेकिन इसमें मौजूद ज्यादा शुगर कोलेजन और स्किन की इलास्टिसिटी को नुकसान पहुंचाती है. ये दोनों ही स्किन को टाइट और यंग बनाए रखते हैं. जब ये कम होने लगते हैं तो स्किन ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं. इसके अलावा, आइसक्रीम में मौजूद डेयरी कुछ लोगों में पिंपल्स और सूजन की समस्या भी बढ़ा सकती है. यानी शुगर और डेयरी मिलकर स्किन की चमक कम कर देते हैं. 

(Photo- Getty Image)
 

कोला और सॉफ्ट ड्रिंक्स

कोला और सॉफ्ट ड्रिंक्स

कोला और सॉफ्ट ड्रिंक्स स्किन को अंदर से ड्राई कर देते हैं. इनमें मौजूद कैफीन और शुगर शरीर से पानी कम कर देते हैं. इससे स्किन डल, बेजान और ड्राई नजर आने लगती है. ऐसी ड्रिंक्स की जगह पानी या नारियल पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है.

(Photo- Pixabay)

पैक्ड फ्रूट जूस

पैक्ड फ्रूट जूस

पैक्ड फ्रूट जूस हेल्दी लगते हैं लेकिन इनमें अक्सर बहुत ज्यादा शुगर होती है. साथ ही, इनमें पूरे फल की तुलना में फाइबर भी कम होता है. ज्यादा शुगर लेने से स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है और झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं.

(Photo- Getty Image)
 

आर्टिफिशियल स्वीटनर

आर्टिफिशियल स्वीटनर

आर्टिफिशियल स्वीटनर शुगर की जगह इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन ये शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं. इसका असर स्किन पर पिंपल्स, लालपन और डलनेस के रूप में नजर आ सकता है. 

 (Photo- Getty Image)
 

 

 ऐल्कोहॉल

ऐल्कोहॉल

शराब स्किन को काफी ज्यादा ड्राई कर देती है. इससे चेहरा बेजान, फूला हुआ और उम्र से ज्यादा बड़ा लगने लगता है. इसके अलावा ज्यादा शराब पीने से स्किन खुद को ठीक से रिपेयर भी नहीं कर पाती. (Photo- Pixabay)

मफिन और बेकरी आइटम

मफिन और बेकरी आइटम

मफिन और बेकरी आइटम दिखने में हल्के लगते हैं लेकिन इनमें मैदा, शुगर और अनहेल्दी फैट होता है. ये चीजें कोलेजन को कमजोर करती हैं और स्किन को ढीला व थका हुआ दिखाती हैं.

(Photo- Pixabay)
 

अनहेल्दी फूड्स

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक जवान और चमकदार बनी रहे तो इन चीजों का सेवन कम से कम करें और अपनी डाइट में हेल्दी व नेचुरल खाना शामिल करें. याद रखें, खूबसूरत चेहरे की शुरुआत अंदर से होती है.

(Photo- Getty Image)
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related