हल्द्वानी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को हल्द्वानी क्षेत्र की 12 देशी और विदेशी मदि
.
इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
आबकारी टीम ने काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल और कुसुमखेड़ा स्थित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों सहित कुल 12 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं जिसमे दुकानों में स्टॉक का कोई अपडेटेड रिकॉर्ड नहीं मिला। निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरे बंद पाए गए, जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया।
लगेगा भारी जुर्माना
सभी अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केवल निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बेचें। यदि दोबारा कमियां मिलीं तो और भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़ी गई अनियमितताओं के आधार पर दुकानों के चालान की रिपोर्ट तैयार कर जिला आबकारी अधिकारी को जुर्माने की संस्तुति के साथ भेज दी गई है। छापेमारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी और प्रधान सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल शामिल रहे।

