England vs Pakistan T20 WC Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, ब्रूक ने जड़ा शतक

Date:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच मंगलवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. श्रीलंका में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 2 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड बन गई है. वहीं, पाकिस्तान की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था. इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के तूफानी शतक के दम पर ये मुकाबला 20वें ओवर में चेज कर लिया. 

ऐसे चल रही है इंग्लैंड की बल्लेबाजी

165 के जवाब में उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट शाहीन आफरीदी ने झटका. इसके बाद तीसरे ओवर में बटलर भी आउट हो गए. बेथल का विकेट भी 35 के स्कोर पर गिर गया. हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला. इसके बाद उस्मान तारिक ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर बेंथन का विकेट झटककर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. लेकिन दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक टिके रहे. जिन्होंने 28 गेंद में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में इंग्लैंड को 5वां झटका लगा. जब उस्मान तारिक ने सैम करन का विकेट लिया. करन और ब्रूक के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई थी.

लेकिन इसके बाद विल जैक्स और हैरी ब्रूक ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को आंड़े हाथों लिया. इसी बीच ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. हालांकि, शतक जड़ते ही वो आउट हो गए. लेकिन जब ब्रूक आउट हुए तो इंग्लैंड को 18 गेंद में केवल 10 रन चाहिए थे. इसके बाद अगले ओवर में नवाज ने दो विकेट झटके जिसके बाद पाकिस्तान एक बार फिर गेम में आ गया. आलम ये हुआ की आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 3 रन चाहिए थे और पाकिस्तान को 2 विकेट. लेकिन आर्चर ने सलमान मिर्जा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा और मैच इंग्लैंड ने जीत लिया.

ऐसे रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं. तीसरे ओवर में ही सैम अयूब का विकेट 14 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान सलमान आगा का भी विकेट गिर गया. लेकिन इसके बाद फरहान और बाबर आजम में अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 11वें ओवर में बाबर आजम अपना विकेट गंवा बैठे. बाबर ने 24 गेंद में 25 रन बनाए. 14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार चला गया. वहीं, इसी ओवर में साहिबजादा फरहान ने भी फिफ्टी लगाई. फरहान ने 37 गेंद में फिफ्टी जड़ी.

पाकिस्तान को चौथा झटका 16वें ओवर में लगा जब फरहान का विकेट गिरा. फरहान के बल्ले से 45 गेंद में 63 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में राशिद ने फखर को भी आउट किया. फखर 25 रन बनाकर आउट हुए. 18वें ओवर में पाकिस्तान को दोहरे झटके लगे. पहले उस्मान खान का विकेट गिरा. इसके बाद नवाज भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद 19वें ओवर में आर्चर ने आफरीदी को आउट किया. आखिरकार पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए.

जान लें अंक तालिका का हाल

सुपर-8 के ग्रुप 2 में 4 टीमें हैं. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान. इंग्लैंड अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गया है. वहीं, न्यूजीलैंड के एक मैच में एक अंक है क्योंकि उसका पाकिस्तान से मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है जिसके दो मैच में एक अंक है. वहीं, श्रीलंका को अपने पहले मैच में हार मिली थी.

अब पाकिस्तान की उम्मीद इसलिए खत्म है क्योंकि उसके केवल एक मैच बचे हैं और अगर वो जीतता भी है तो उसके 3 अंक होंगे. वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास दो-दो मैच बचे हैं.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा, बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन आफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The two simple habits that will finally keep your basil alive | – The Times of India

Struggling to keep basil alive? These two simple tricks...

5 heritage-inspired Indian design elements influencing modern housing trends

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 25, 2026, 16:02 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...

Top 5 posh areas of Thane for luxury living

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 25, 2026, 12:42 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Top...

Rihanna takes over Mumbai in two head-turning looks for Fenty Beauty launch

Just when you think she’s done, Rihanna switches it...