माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 20 Apr 2026 02:08 PM IST
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की टक्कर से पांच साल की मासूम कनक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा कर बस में तोड़फोड़ की।
मौके पर मौजूद लोग। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास दर्दनाक हादसे में पांच साल की मासूम कनक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद अपने साथ घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी थे, जो किसी तरह बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू कर दिया।
हादसे के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

