Hindi News
Today: Defense Minister Rajnath Singh's visit to Varanasi, second match of India-New Zealand T20 series
By: Amar Ujala
Published: 24 October 2026
Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk

नमस्कार! आज है शनिवार, 24 अक्तूबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

आज 24 अक्तूबर 2026 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। रक्षा मंत्री का वाराणसी दौरे पर हैं। वहीं, नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर हैं।

रक्षा मंत्री का वाराणसी दौरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे शनिवार को नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो में भाग लेंगे। शो के बाद वह मीर्जापुर चले जाएंगे। वहां वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को सुबह 11:40 बजे वह सुकुरहुतु स्थित 'रांची हवेली बैंक्वेट' में सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक करेंगे। यह सत्र संगठन की नींव को मजबूत करने और राज्य में पार्टी की आगामी रूपरेखा तय करने का एक प्रमुख मंच होगा।

राजधानी लखनऊ में करवा चौथ के पावन पर्व से पहले महिलाओं के लिए एक विशेष आयोजन होगा। ‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का आयोजन 24 अक्तूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में किया जाएगा। इस प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन में फैशन, लाइफस्टाइल, प्रदर्शनी और महिलाओं की प्रतिभा से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अमर उजाला कार्यक्रम में आधिकारिक मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। आयोजन की थीम “वन क्राउन, वन डायमंड रिंग, वन विनर” रखी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरदारपुर में 2,387 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से 260 गांवों की करीब 57,400 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

काशी विद्यापीठ में ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 24 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दिन विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। हालांकि, विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) 23 और 24 अक्तूबर को लखनऊ में 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। इस दो दिवसीय परामर्श सत्र में उत्तरी क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे इस बात पर चर्चा करेंगे कि 'मिशन कर्मयोगी' के तहत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को कैसे आधुनिक और क्षमता-आधारित संस्थानों में बदला जा सकता है।

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की हथौड़ा रैली

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को एक 'हथौड़ा' रैली निकालने की घोषणा की। इसका मकसद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के पास बनी एक "अवैध" मस्जिद को गिराना है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे जैसी संवेदनशील जगह के पास इस ढांचे का होना सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। सोमैया ने आरोप लगाया कि यह मस्जिद वीआईपी अराइवल गेट और टैक्सी स्टैंड के पास एक संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर साढ़े 12 बजे से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। ईशान की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया को तीसरे महायुद्ध के दंश से बचाने और वैश्विक शांति को कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा गया। इस दिशा में किए गए प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र को तैयार किया गया और इसे 24 अक्तूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है