CM-Grid Scheme: Notice to 212 encroachers in Bareilly, red marks put on houses and shops
By: Amar Ujala UP
Published: 24 September 2026
Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk
<p>सड़कों को सुधारने के लिए बैठक में हुआ मंथन लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों की बैठक हुई। इसमें शहरी सड़कों और बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप ढालने पर चर्चा की गई। बरेली नगर निगम ने अपनी भविष्य की विकास योजनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने प्रमुख सचिव की मौजूदगी में शहर के विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा रखी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरों की सड़कों को भविष्य की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना था। चर्चा के दौरान सड़क निर्माण में विद्युत लाइनों, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य उपयोगिता सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। मजबूत जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक फुटपाथ और नागरिक सुविधाओं को भी सड़क निर्माण की कार्ययोजना में शामिल करने पर विचार हुआ। अधिकारियों ने सड़कों की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर अनुभव साझा किए। आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सड़कों को अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया, ताकि बार-बार की खोदाई से बचा जा सके।</p>
<p>भविष्य की विकास योजनाएं लखनऊ की इस कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि अब पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक तकनीक के जरिये शहरी विकास को गति दी जाएगी। बरेली नगर निगम की ओर से प्रस्तुत की गई परियोजनाएं इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि शहर में निर्माण कार्यों को वर्तमान नहीं, बल्कि आगामी दशकों की संभावनाओं को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है। कार्यशाला में सड़क निर्माण, बेहतर जल निकासी और आधुनिक तकनीक के समन्वय को लेकर साझा किए गए प्रस्तावों की सराहना हुई।</p>