Holi 2026 Rashifal: होली से इन राशियों को होगा लाभ! बनने जा रहे हैं ये बड़े राजयोग

Date:

Holi 2026 Rashifal: होली पर बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बन रहे हैं. जानें मेष, तुला और मकर राशि वालों को कैसे मिलेगा धन, करियर और खुशियों का लाभ.

X

होली से इन राशियों का चमकेगा भाग्य (Photo: ITG)

होली से इन राशियों का चमकेगा भाग्य (Photo: ITG)

Holi 2026 Lucky Zodiac Signs: इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी और इस दौरान ग्रहों की स्थिति काफी शुभ रहने वाली है. खास बात यह है कि इस समय दो बड़े राजयोग बन रहे हैं- बुधादित्य और शुक्रादित्य. ज्योतिषियों के अनुसार, यह राजयोग कई राशियों के लिए बड़े ही फायदेमंद और शुभ साबित होने वाले हैं. 

द्रिक पंचांग के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से ये दोनों राजयोग बन रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, जब ऐसे योग बनते हैं तो व्यक्ति को धन, करियर और जीवन में सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है. कई लोगों को इस दौरान तरक्की और नए अवसर भी मिल सकते हैं. इस बार इन शुभ योगों का सबसे ज्यादा फायदा तीन राशियों को मिलने वाला है मेष, तुला और मकर. आइए जानते हैं इन राशियों के लिए होली कैसी रहने वाली है. 

मेष राशि

सम्बंधित ख़बरें

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की और सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है. करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. विदेश से जुड़े काम या संपर्क लाभ दे सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे.

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए होली का समय खुशियां और पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अचानक धन लाभ भी हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और पैसों के मामले में फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं. निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने निवेश भी फायदा दे सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

South India realty entrepreneur Adityaram’s rise and Rs 17,000 crore net worth – The Times of India

Adityaram, founder, chairman and managing director of the Adityaram...

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026: Notification released for 668 posts; registration begins on April 20 – The Times of India

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026:...