नैनीताल। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इसे हटाने के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम अवकाश के दिनों में भी सक्रिय रहेगी। बीती रात उन्होंने स्वयं पंत पार्क और जूम लैंड के पास अतिक्रमण हटवाया। चेयरमैन खेतवाल ने कहा कि वह नियमित रूप से औचक जांच करेंगी। कोताही बरतने पर टीम के सदस्यों को बदला जाएगा। अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Nainital News: अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित
Date:

