कालाढूंगी। छोटी हल्द्वानी गांव में तेंदुआ के बाद अब बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। शनिवार को तेंदुआ ने एक बकरी को मारा था। रविवार सुबह उसी जगह बाघ दिखा। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और गश्त की मांग की है। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की गई है।
Nainital News: अब बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Date:

