Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Date:

लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों के विभिन्न विषयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी और यूजीसी-नेट, जॉइंट सीएसआईआर-नेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी (जिन्हें लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त है) प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश के पात्र होंगे। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकरण की अंतिम तिथि चार मई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 27 मार्च से 30 मार्च की अवधि के दौरान पूर्व में पंजीकरण करा लिया था, उन्हें इस परीक्षा के लिए पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। संवाद

बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों और महाविद्यालयों में बीएड प्रथम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की समयसारिणी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। ऐसे में जो छात्र अब तक अपना पंजीकरण या निर्धारित शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए इसे पूर्ण कर लें। विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को हिदायत दी है जिन्हें लॉग-इन आईडी बनाने में तकनीकी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि वे तुरंत अपने कॉलेज से संपर्क कर इसे ठीक करवाएं। जल्द ही समयसारिणी और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related