रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आपदा के दौराब चाव के तरीके बताए गए। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य एमसी पांडेय ने किया। एसडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी ने छात्रों को आपदा, आपदा न्यूनीकरण और भूकंप के समय क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर भी प्रकाश डाला। यहां एसएस मौर्या, अनीता जोशी, जेएस नेगी, लवकुश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, डीएन जोशी, नीमा राणा, भावना बिष्ट, जगदीश बिष्ट, नितेश खेतवाल आदि रहे।
Trending Videos

