रामनगर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। यह आवास अनाथ बच्चों के लिए बनाया गया है। छात्रावास 50 बैड का बनाया गया है। इस दौरान एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल, पुष्कर लाल टम्टा, हवलदार सिंह, मनोज तिवारी, केडी माथुर, मनीषा सक्सेना, गणेश रावत, भूपेंद्र सिंह खाती, इंदर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

