Nainital News: सिलिंडर सीमित, विवाह की कई बुकिंग छह माह आगे खिसकी

Date:

हल्द्वानी। विवाह आदि मांगलिक 12 मई तक चलेंगे। 17 मई से पुरुषोत्तम मास लग जाएगा जो कि 15 जून तक प्रभावी रहेगा। 19 जून से फिर विवाह शुरू हो जाएंगे और 11 जुलाई तक चलेंगे। इधर विवाह मुहूर्त की लंबी अवधि के बावजूद बैंक्विट हॉल और टैंट कारोबारियों में उत्साह नहीं है और नई बुकिंग भी नहीं आ रही हैं। जो बुकिंग थी वह भी छह महीने आगे खिसक चुकी हैं। कारोबारियों का भी कहना है कि ऐसी किल्लत में तो फिलहाल बुकिंग न होना ही अच्छा है।

– कॉमर्शियल सिलिंडर की जब से समस्या शुरू हुई है, नई बुकिंग एक भी नहीं हो रही है। करीब चार विवाह आयोजन रद्द हो चुके हैं और तिथि नवंबर-दिसंबर खिसक चुकी है। जो खाना बना रहे हैं वह चूल्हे में बन रहा है। ऐसे में कारोबार कैसे चला सकते हैं। – विजय बिष्ट, बैंक्विट हॉल स्वामी, कैटरिंग व्यवसायी।

– काम नहीं हो पा रहा है। करीब 10 विवाह आयोजन नवंबर और दिसंबर में चले गए हैं। सिलिंडरों की कमी के चलते जैसा सीजन होना चाहिए वह नहीं है। पहले मांग के अनुरूप कॉमर्शियल सिलिंडर मिल जाते थे। वर्तमान स्थिति में उसके चौथाई भी नहीं मिल रहे हैं। – गिरीश हेड़िया, कैटरिंग एंड टैंट व्यवसायी, कालाढूंगी रोड।

– पहले 10 कॉमर्शियल सिलिंडर मिल जाते थे, अब एक या दो मिल रहे हैं। इतना तो चाट वालों का खर्च हो जाता है। नई बुकिंग मई-जून की नहीं दिसंबर की मिली है। अभी जो काम मिला है उसमें लकड़ी के चूल्हे से भोजन तैयार कर रहे हैं। – प्रकाश भट्ट, बैंक्विट हाॅल स्वामी।

– इस गर्मी में लकड़ी और डीजल की भट्टी में खाना बनाने से लेबर मना कर रहे हैं। एक या दो सिलिंडर ही मिल रहे हैं। ऐसे में बड़े आयोजन कैसे करें। ऐसी स्थिति में हमारी भी काम लेने की इच्छा नहीं है। – चंदन साह, टैंट हाउस कारोबारी।

– जब पार्टी वाले राशन कार्ड लगा रहे हैं तब जाकर दो सिलिंडर मिल रहे हैं। दो सिलिंडरों में शादी का भोजन कैसे तैयार हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि अभी ऑफ सीजन चल रहा है। नई बुकिंग भी नहीं मिल रही है। – भय्यू जोशी, टैंट हाउस कारोबारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related