Nainital News: सीमा पाठक बनीं ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष

Date:

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक को ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। देहरादून में हुए चुनाव के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और पंचायत प्रतिनिधियों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की भूमिका को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। पाठक लगातार दूसरी बार जयपुर खीमा की प्रधान चुनी गई हैं। वह इससे पहले संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर भी रह चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत सहित कई प्रधानों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related