Nainital News: हल्दूचौड़ में टैंपो को कार ने टक्कर मारी, महिला की मौत

Date:

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दूचौड़ बबर गुमटी आईओसी डिपो के सामने शनिवार सुबह हल्द्वानी से लालकुआं की ओर सवारियां लेकर जा रहे टैंपो की चौराहे पर कट पार कर रही नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से टैंपो पलट गया। दुर्घटना में टैंपो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के चिकित्सालय भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा लाइन नंबर-10, आजाद नगर निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और छह अन्य परिजनों के साथ टैंपो से लालकुआं की ओर जा रहा था। आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रहे नेक्सॉन कार की टैंपो से टक्कर हो गई। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28) पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। शाहरुख (35), उनके बच्चे अरहान (10), अर्श (8), उजैर (4) और मन्नत (4 माह), चालक शोएब का पुत्र रफीक और मेहरू बी अंसारी (14) घायल हो गए। 112 पर सूचना के बाद हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

बेतरतीब कटों पर हो रहे हादसे

हल्दूचौड़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुधार को लेकर की गई तमाम मांगें अब तक अनसुनी बनी हुई हैं। जिम्मेदार विभागों की लगातार उदासीनता से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों के बाद भी न तो कोई ठोस कार्रवाई हो रही है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Paranormal Writer David Wilcock’s Cause Of Death ‘Confirmed’ By Family As ‘UFO’ Rumours Swirl

Jimmy Kimmel Gives Trump The Roast He ‘Couldn’t Handle’:...