US-Israel Attacks Iran LIVE: ईरान जंग का आज 11वां दिन… ट्रंप क्यों बोले- ‘ये युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है’

Date:

aajtak.in | नई दिल्ली | 10 मार्च 2026, 2:35 AM IST

US-Israel Attacks Iran Live Updates: मिडिल ईस्ट जंग का आज 11वां दिन है. दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले जारी हैं. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्यअड्डों, मिसाइल लॉन्च साइट और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है और उसका सैन्य ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है.

ईरान जंग को लेकर क्या बोले ट्रंप (Photo: Reuters) ईरान जंग को लेकर क्या बोले ट्रंप (Photo: Reuters)

US-Israel Attacks Iran Live Updates: मिडिल ईस्ट जंग का आज 11वां दिन है. दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले जारी हैं. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्यअड्डों, मिसाइल लॉन्च साइट और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है और उसका सैन्य ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है. इजरायल, ईरान के तेल ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. इन हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर को लेकर चिंता बढ़ गई है.

दूसरी तरफ ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. ईरान ने इजरायल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी के कुछ देशों की ओर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे हैं. कुछ मिसाइलें खाड़ी देशों के तेल ठिकानों और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर के पास भी गिरीं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गईं. इस युद्ध से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

2:35 AM (13 मिनट पहले)

मोजबता खामेनेई के सुप्रीम लीडर चुने जाने पर क्या बोले ट्रंप

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया लीडर चुना गया है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप इस फैसले से खफा हैं और इसे लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने NBC News को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने मोजबता को सुप्रीम लीडर चुनकर बहुत बड़ी गलती कर दी.

2:10 AM (39 मिनट पहले)

युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, बोले ट्रंप

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध का लक्ष्य पूरा हो चुका है. अब उनके (ईरान) पास कोई नेवी या किसी तरह का कम्युनिकेशन नहीं है. उनके पास कोई एयरफोर्स नहीं है. अमेरिकी सेना शुरुआत से ही ईरान पर भारी पड़ी है.
 

2:00 AM (49 मिनट पहले)

ईरान के ड्रोन हेडक्वार्टर पर हमला किया: इजरायल

Posted by :- Ritu Tomar

इजराइल ने दावा किया है कि उनकी वायुसेना ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के ड्रोन हेडक्वार्टर पर हमला किया है. इजराइली सेना का कहना है कि इसी ठिकाने से पहले इजराइल की तरफ मानवरहित ड्रोन लॉन्च किए गए थे. आईडीएफ का दावा है कि इस ऑपरेशन में ड्रोन स्टोरेज साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया गया ताकि ईरान की हमले और रक्षा क्षमता को कमजोर किया जा सके.

1:57 AM (52 मिनट पहले)

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया क्यों किया ईरान पर हमला?

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर हमला करने की वजह बता दी है. उन्होंने कहा कि इस मिशन का मकसद साफ है और अमेरिकियों को यह याद दिलाते रहना जरूरी है कि दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी सेना इस ऑपरेशन में क्यों लगी है. यह ईरान की कैपिबिलिटीज को खत्म करने के लिए है.

1:57 AM (52 मिनट पहले)

ईरान में जंग का आज 11वां दिन

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया था. उसी दिन हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे. उनकी मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई है. ईरान चुन-चुनकर अमेरिका के सहयोगियों और सैन्य अड्डों पर हमले कर रहा है. सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान, इराक समेत कई देशों में हमले हो रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related