Uttarakhand
A glimpse of faith and love was seen across the country on Karva Chauth, at some places sixteen adornments and at other places waiting for the moon.
By: Aaj Tak
Published: 29 October 2026
Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk

देशभर में करवा चौथ मनाया गया, लेकिन दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बादलों ने चांद के दीदार में रुकावट डाल दी. दिल्ली में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:16 से 8:18 बजे के बीच था. उधर बॉलीवुड सितारों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी त्योहार मनाया.

IMD ने दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी थी, जबकि कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान था. हालांकि हर शहर में मौसम एक जैसा नहीं रहा और चांद दिखना स्थानीय हालात पर निर्भर रहा.

पंचांग के मुताबिक चंद्रोदय का अनुमानित समय शहर के हिसाब से अलग था. दिल्ली में रात 8:17 बजे, नोएडा और गाजियाबाद में 8:16, गुरुग्राम में 8:18, चंडीगढ़ में 8:12, लखनऊ में 8:06, कानपुर में 8:05 और पटना में 7:52 बजे. जयपुर में 8:28, भोपाल में 8:31 और मुंबई में रात 9:00 बजे. बादल, बारिश और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के कारण चांद दिखने में देरी हो सकती है, इसलिए चंद्रोदय का समय होते ही चांद हर जगह साफ दिखे, यह जरूरी नहीं.

बॉलीवुड में भी करवा चौथ की खूब चर्चा रही. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ त्योहार की झलक साझा की. उनके हाथ पर निक और मालती के नाम की मेहंदी भी दिखी. मुंबई में अनिल कपूर के घर सुनीता कपूर की मेजबानी में हुए आयोजन में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और अंशुला कपूर पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं. अंशुला ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया और पति रोहन के साथ शादी की यादों का वीडियो साझा किया. हिना खान ने मेहंदी की तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं. प्रीति जिंटा ने अमेरिका में चांद न दिखने की परेशानी सोशल मीडिया पर बताई.

रेखा गुप्ता ने सरकारी आवास पर महिलाओं के साथ पर्व मनाया और परिवारों की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि विधवाओं और सिंगल मदर्स को भी खुशी से त्योहार मनाने और आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है.

आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सपरिवार करवाचौथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। करवाचौथ का यह पावन पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पूर्ण समर्पण का अनूठा प्रतीक है। यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की उस गहरी परंपरा को जीवंत करता है। समस्त सुहागिनों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी का जीवन प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि सदैव परिपूर्ण रहे। #KarwaChauth

परंपरा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है. चांद न दिखे तो प्रतीकात्मक आकृति बनाकर पूजा करने और चंद्रदेव को याद करने का विकल्प बताया जाता है, पर फैसला पारिवारिक परंपरा या स्थानीय धार्मिक मार्गदर्शन के हिसाब से होता है.

यह भी पढ़ें: CM Rekha Gupta Karva Chauth Celebration: नीली साड़ी पर लाल चुन्नी...CM रेखा गुप्ता ने खास अंदाज में मनाया करवा चौथ

CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से करवाचौथ का पर्व मनाया.

#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami celebrated the festival of Karwa Chauth with his wife, Geeta Dhami, following traditional rituals. Extending his heartfelt greetings to all the people of the state on this occasion, the Chief Minister said that Karwa Chauth is a symbol of rich Indian culture, family values, unwavering trust, love, and devotion.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है.

गुवाहाटी में चांद दिखा, महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत

असम के गुवाहाटी में चांद दिखने के बाद करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपना व्रत खोला.

#WATCH | Assam: Moon sighted in Guwahati; women who are celebrating Karwa Chauth break their fast. https://t.co/I7jgqT8qdi

शिमला में चांद दिखा, पति के साथ पूजा कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद दिखने के बाद करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पतियों के साथ पूजा की और व्रत खोला.

यह भी पढ़ें: Aamir Khan-Gauri Karwa Chauth: 61 के आमिर खान का तीसरी शादी के बाद पहला करवा चौथ, पत्नी गौरी का थामा हाथ, चप्पल-कुर्ते में छाया लुक

#WATCH | Himachal Pradesh: Moon sighted in Shimla, women who are celebrating Karwa Chauth perform rituals with their husbands and break their fast. https://t.co/49pkvW3qtu

CM रेखा गुप्ता के आवास पर कपिल मिश्रा ने पत्नी के साथ खोला करवाचौथ का व्रत

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवाचौथ की पूजा की और व्रत खोला.

#WATCH | Delhi Minister Kapil Mishra and his wife Priti Mishra perform rituals of Karwa Chauth and break fast, at the residence of CM Rekha Gupta. https://t.co/SlGWTUR29q

CM रेखा गुप्ता के आवास पर प्रवेश वर्मा नहीं, परवेश साहिब सिंह ने पत्नी के साथ खोला करवाचौथ का व्रत

दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने अपनी पत्नी स्वाति सिंह के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवाचौथ की पूजा की और व्रत खोला.

#WATCH | Delhi Minister Parvesh Sahib Singh and his wife Swati Singh perform rituals of Karwa Chauth and break fast, at the residence of CM Rekha Gupta. https://t.co/6ebzHfNgEu

सीतापुर जेल में भी मना करवाचौथ, 27 महिला कैदियों ने रखा व्रत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया. जेल में 27 महिला कैदियों और 17 शादीशुदा जोड़ों ने त्योहार की रस्में निभाईं.

#WATCH | Uttar Pradesh: Karwa Chauth celebrated at District Jail in Sitapur where 27 women inmates and 17 married couples performed rituals of the festival. Arrangements for the celebration were made by the jail administration. (Video: Jail Superintendent Priti Yadav) https://t.co/0amqUZLl4D

इस मौके पर जेल प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए थे.

शिमला के रिज मैदान पर करवाचौथ की रौनक, चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर करवाचौथ के मौके पर उत्सव का माहौल रहा. यहां शादीशुदा जोड़े चांद के दीदार करने और व्रत खोलने के लिए जुटे.

यह भी पढ़ें: पति शाहनवाज शेख के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी ने क्यों नहीं रखा करवा चौथ का व्रत? एक्ट्रेस ने बताई वजह

#WATCH | Himachal Pradesh: Festive atmosphere at The Ridge in Shimla as married couples gather here to sight the moon and break their fast as they celebrate Karwa Chauth. https://t.co/LVlJjML1Tx

चांद दिखने के बाद यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चांद दिखने के बाद अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवाचौथ की पूजा की. दोनों ने त्योहार की रस्में निभाईं.

#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak and his wife Namrata Pathak perform rituals of Karwa Chauth after sighting the moon. https://t.co/SQBIpxuei7

भोपाल के करुणाधाम मंदिर में जोड़ों ने की करवाचौथ की पूजा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करुणाधाम मंदिर में करवाचौथ के मौके पर शादीशुदा जोड़ों ने पारंपरिक पूजा की रस्में निभाईं. इस दौरान मंदिर में त्योहार का माहौल देखने को मिला.

#WATCH | Madhya Pradesh | Couples in Bhopal participate in the traditional puja rituals at Karunadham Temple, as they celebrate Karwa Chauth. https://t.co/eSM20mKH5n

इंदौर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की. इस दौरान महिलाओं ने पूजा की थाली से जुड़ी रस्में निभाईं.

#WATCH | Madhya Pradesh | Women in Indore performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/X0YSdR58cF

गुवाहाटी में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की करवाचौथ की पूजा

असम के गुवाहाटी में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की और त्योहार मनाया.

#WATCH | Assam | Women in Guwahati participate in the traditional puja rituals, as they celebrate Karwa Chauth. https://t.co/zOoafuBH0B

मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि के साथ मनाया करवाचौथ, पूजा के बाद खोला व्रत बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ घर पर करवाचौथ की पूजा की. पारंपरिक रस्में निभाने के बाद दोनों ने व्रत खोला.

यह भी पढ़ें: चांद के इंतजार में क्रिकेटर शिखर धवन की विदेशी पत्नी, शादी के बाद पहला करवा चौथ, दुल्हन की तरह सजीं

#WATCH | Delhi | BJP MP Manoj Tiwari and his wife Surabhi Tiwari perform the rituals of Karwa Chauth and break fast, at their residence. https://t.co/1RokU4HZ3M

करवाचौथ पर शिवराज सिंह चौहान बोले, भारतीय नारी त्याग और तपस्या की मिसाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ की रस्में निभाईं. इस मौके पर उन्होंने भारतीय महिलाओं के त्याग और समर्पण की तारीफ की.

VIDEO | Bhopal: After observing Karwa Chauth rituals along with his wife, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "An Indian woman is truly the epitome of sacrifice and penance. The sacrifices she makes for her husband, children, and family are incomparable. The festival of Karwa Chauth is a powerful symbol of this selfless devotion, a spirit of surrendering everything for the well-being of her husband and family." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारतीय नारी वास्तव में त्याग और तपस्या की मिसाल है. वह अपने पति, बच्चों और परिवार के लिए जो त्याग करती है, उसकी कोई तुलना नहीं है. करवाचौथ का त्योहार इसी निस्वार्थ समर्पण का बड़ा प्रतीक है. इसमें पति और परिवार की भलाई के लिए सब कुछ समर्पित करने की भावना है."

लखनऊ में ब्रजेश पाठक के साथ करवाचौथ मनाने पहुंचे रवि किशन बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ करवाचौथ के जश्न में शामिल हुए.

VIDEO | Lucknow: BJP MP Ravi Kishan and his wife join Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak for Karwa Chauth celebrations. https://t.co/wGGGors62p

रायपुर में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की करवाचौथ की पूजा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ पारंपरिक पूजा की रस्में निभाईं.

यह भी पढ़ें: Silver Crash: इधर करवाचौथ पर चांद निकला, उधर चांदी क्रैश... 4600 रुपये हुई सस्ती

VIDEO | Chhattisgarh: Women perform puja rituals for their husbands’ long lives in Raipur on Karwa Chauth. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/qbdUElOxQ0

गोरखपुर के जानकी मंदिर में महिलाओं ने की करवाचौथ की पूजा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने पैडलेगंज गुरुद्वारा परिसर स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्योहार की रस्में निभाईं.

VIDEO | Uttar Pradesh: Women offered prayers at the Janki temple at the Paidleganj Gurudwara complex in Gorakhpur on Karwa Chauth. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/qMWWnoNZP7

A post shared by Press Trust of India (PTI) (@ptinews_multimedia)