न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ
By: Swatantra Prabhat
Published: 16 August 2026
Photo / Illustration: Haldwani Times News Desk
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं। सीबीएसई ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में पुनेश सिंह, एनआईएस ,डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक ...