इस जेल में किराएदार की तरह रह सकते हैं आप, केवल इतने रुपये में एक दिन के लिए मिलती है एंट्री

Date:

हिंदी न्यूज़जनरल नॉलेजRent Jail Tourism India : इस जेल में किराएदार की तरह रह सकते हैं आप, केवल इतने रुपये में एक दिन के लिए मिलती है एंट्री

Rent Jail Tourism India : इस जेल में किराएदार की तरह रह सकते हैं आप, केवल इतने रुपये में एक दिन के लिए मिलती है एंट्री

Rent Jail Tourism India : अब भारत में एक अनोखा और थोड़ा अजीब ट्रेंड शुरू हुआ है, जहां आम लोग पैसे देकर एक दिन के लिए जेल में किराएदार बनकर रह सकते हैं. यह सुनने में हैरानी भरा लगता है.

By : मानसी उपाध्याय | Updated at : 23 Apr 2026 08:23 AM (IST)

Rent Jail Tourism India : आजकल लोग अपनी लाइफ में अलग-अलग तरह के एक्सपीरियंस करने के लिए काफी एक्साइटिड रहते हैं. कोई एडवेंचर टूरिज्म करता है, तो कोई हेरिटेज होटलों में रुककर पुराने जमाने का एहसास लेता है, लेकिन अब भारत में एक अनोखा और थोड़ा अजीब ट्रेंड शुरू हुआ है, जहां आम लोग पैसे देकर एक दिन के लिए जेल में किराएदार बनकर रह सकते हैं. यह सुनने में हैरानी भरा लगता है, लेकिन देश के कुछ जेल प्रशासन ने पुराने और खाली पड़े हिस्सों को इस तरह यूज में लाना शुरू किया है कि लोग वहां रहकर असली जेल जीवन का एक्सपीरियंस ले सकें. तो आइए जानते हैं कि किस जेल में आप किराएदार की तरह रह सकते हैं और कितने रुपये में एक दिन के लिए एंट्री मिलती है. 

जेल में रहने का नया कांसेप्ट क्या है?

इस नए प्रयोग के तहत कुछ जेलों में आम लोगों को एक दिन के लिए अस्थायी कैदी की तरह रखा जाता है. इसके लिए उन्हें एक तय शुल्क देना होता है और बदले में उन्हें जेल जैसा माहौल, खाना, कपड़े और रहन-सहन का एक्सपीरियंस दिया जाता है. 

किस जेल में आप किराएदार की तरह रह सकते हैं?

उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक अनोखा प्रयोग किया गया है, जहां पुराने और खाली पड़े हिस्से को इस तरह तैयार किया गया है कि आम लोग एक दिन के लिए वहां किराएदार की तरह रह सकते हैं. यहां रहने वाले लोगों को अलग कमरा या सेल दिया जाता है, जेल जैसे कपड़े पहनने को मिलते हैं, और खाना भी जेल की रसोई से ही परोसा जाता है जिससे पूरा माहौल असली जेल जैसा महसूस हो. इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को एक अलग एक्सपीरियंस देना बताया जाता है, हालांकि जेल प्रशासन के अनुसार ऐसी सुविधा देने से पहले ऊपर के अधिकारियों की अनुमति लेना जरूरी होता है. 

कितने रुपये में एक दिन के लिए एंट्री मिलती है 

उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक दिन के लिए एंट्री लेने का खर्च लगभग 500 रुपये है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एक अलग एक्सपीरियंस देना बताया जाता है. कई बार इसे डमी जेल एक्सपीरियंस भी कहा जाता है, जहां व्यक्ति असली कैदी नहीं होता लेकिन उसी माहौल में रहता है.  

यह भी पढ़ें – Kedarnath Tour: कार-बस-ट्रेन या प्लेन… केदारनाथ जाने के लिए सबसे आसान तरीका कौन-सा? जानें हर बात

तेलंगाना की संगारेड्डी जेल  

तेलंगाना के मेदक जिले की संगारेड्डी जेल भी इसी तरह के एक अनोखे प्रयोग के लिए जानी जाती है. यहां पुराने केंद्रीय जेल को म्यूजियम में बदल दिया गया है और लोगों के लिए Feel the Jail नाम का कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसमें 24 घंटे जेल में रहने की सुविधा मिलती है, खादी के जेल यूनिफॉर्म दिए जाते हैं, स्टील की प्लेट, गिलास और बिस्तर उपलब्ध कराए जाते हैं, जेल जैसी दिनचर्या अपनाई जाती है. लोग बैरक साफ करते हैं और पौधे भी लगा सकते हैं. खाने-पीने का समय भी जेल सिस्टम के अनुसार तय होता है, जिससे पूरा एक्सपीरियंस असली जैसा महसूस हो. दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी कुछ समय के लिए ऐसा प्रयोग किया गया था, जहां कुछ कमरों को टूरिस्ट सेल”की तरह उपयोग में लाया गया.

यह भी पढ़ें – Summer Vacation Travel Guide: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट लोकेशन, ये लिस्ट देख लें तो दूर हो जाएगी कंफ्यूजन

Published at : 23 Apr 2026 08:22 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere – Download ABPLIVE on Android and iOS now!

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

फोटो गैलरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related