ई-रिक्शा घरों से उठाएंगे सवारियां, मुख्य मार्ग पर छोड़ेंगे
हल्द्वानी में बढ़ते सड़क हादसों और जाम के कारण ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने की तैयारी की गई है। परिवहन विभाग ने देहरादून मॉडल पर दो प्रमुख मार्गों पर दिन के समय ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की योजना बनाई है। ई-रिक्शा को ‘डोर-टू-डोर कनेक्टिविटी’ के तहत विकसित किया जाएगा।

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में बढ़ते सड़क हादसों और लगातार लगने वाले जाम के लिए जिम्मेदार बन चुके ई-रिक्शा संचालन को अब व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने देहरादून मॉडल पर हल्द्वानी के दो प्रमुख मार्गों पर दिन के समय ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की योजना बनाई है। प्रस्ताव के तहत ई-रिक्शा घरों और गलियों से सवारियां उठाकर मुख्य मार्गों तक छोड़ेंगे, लेकिन व्यस्त मुख्य सड़कों पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उनका संचालन प्रतिबंधित किया जा सकता है।शहर में इस समय करीब साढ़े चार हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं।
इनके लिए न तो स्थायी स्टैंड तय हैं और न ही रूट व किराया निर्धारित है। इसी कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था फैल रही है, जिससे यातायात जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के अभियान ‘जान का जोखिम’ के बाद प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल तेज कर दी है।कालाढूंगी और नैनीताल रोड पर लग सकता है प्रतिबंधआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि देहरादून में आठ प्रमुख रूटों पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक ई-रिक्शा संचालन बंद करने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इसी तर्ज पर हल्द्वानी में भी स्थलीय निरीक्षण के बाद कालाढूंगी रोड पर कुसुमखेड़ा से कालूसिद्ध मंदिर तक और नैनीताल रोड पर सिंधी चौराहे से टेढ़ी पुलिया पुलिस चौकी तक निर्धारित समय के लिए ई-रिक्शा संचालन रोका जा सकता है।‘डोर-टू-डोर कनेक्टिविटी’ बढ़ाने पर जोरआरटीओ ने बताया कि ई-रिक्शा को ‘डोर-टू-डोर कनेक्टिविटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग घरों से मुख्य सड़कों तक आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक कर जल्द रूट तय किए जाएंगे। साथ ही नगर निगम से चार स्थानों पर स्थायी ई-रिक्शा स्टैंड के लिए जगह भी मांगी जाएगी।ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग और प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही सभी चालकों के पुलिस सत्यापन को सख्ती से लागू कराया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानीई-रिक्शा/ऑटो से इस साल हुए बड़े हादसे————————————–5 अप्रैल 2026: रुद्रपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र अंकित की मौत2 मार्च 2026 : हल्द्वानी में नवाबी रोड पर बोल्ड ड्यूटी मूल्यांकन को जा रहे स्कूटी सवार दो शिक्षक ई-रिक्शा की टक्कर से घायल।12 मार्च 2026: बाजपुर में केलाखेड़ा के पास चालक के मोबाइल पर बात करते वक्त ई रिक्शा पलटा। कक्षा 2 के छात्र रवि की मौत, जबकि चार अन्य छात्र घायल हुए।21 मार्च 2026: ऊंचापुल के पास बिठौरिया नंबर-1 निवासी भूपाल सिंह की ई-रिक्शा की टक्कर लगने से मौत।15 फरवरी 2026 : हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड पर महिला ई-रिक्शा की टक्कर से एलआईयू दरोगा के कारोबारी पति नरेश तिवारी की मौत।15 फरवरी 2026: हल्द्वानी में पनचक्की-मुखानी रोड पर कुमाऊं आयुक्त के वाहन को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर14 जनवरी 2026: बाजपुर के बरहैनी में ओवरलोड ई-रिक्शा पलट गया था, जिसमें रिक्शा चालक की मौत हुई थी।01 दिसंबर 2025 : मुखानी स्थित ऊंचापुल में बिना बैकलाइट चल रहे ई-रिक्शा की की टक्कर से बुलेट सवार द्वाराहाट निवासी चंद्रभानु त्रिपाठी की मौत।


