उत्तराखंड: नैनीताल जिले के 46 स्कूलों को नोटिस, आर्यमन बिड़ला स्कूल भी शामिल

Date:

नैनीताल: जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में 46 निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ और अन्य शिकायतों को मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों को नोटिस जारी किया है जिनमें आर्यमन बिड़ला स्कूल भी शामिल है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब बड़ा एक्शन लिया गया है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे। सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जिनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपना, स्कूलों द्वारा सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन, स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना शामिल है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कृत्य शासन/प्रशासन और सीबीएसई के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 तक शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई, विधिक कार्रवाई अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,

2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।

6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।

8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।

9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।

14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।

15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।

16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।

17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।

22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।

35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।

46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Paranormal Writer David Wilcock’s Cause Of Death ‘Confirmed’ By Family As ‘UFO’ Rumours Swirl

Jimmy Kimmel Gives Trump The Roast He ‘Couldn’t Handle’:...