सड़क चौड़ीकरण के चलते 250 लोगों को दिए गए नोटिस

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Apr 8 2026 5:54PM

सड़क चौड़ीकरण के चलते 250 लोगों को दिए गए नोटिस

हल्द्वानी 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इसी क्रम में हल्द्वानी के बरेली रोड में भी मंडी से लेकर तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रगति पर है, यहां चौड़ीकरण के कारण 250 दुकानदारों और भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रशासन द्वारा जिन भी व्यक्तियों को नोटिस दिए गए हैं उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों से अपील भी की जा रही है कि जिस भी व्यक्ति का मकान या दुकान अतिक्रमण की जद में आ रहा है उसे वह स्वयं हटा ले, और जिस व्यक्ति की वैध भूमि चौड़ीकरण की जद में आ रही है वह अपने भूमि के दस्तावेज सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि आज हल्द्वानी की सड़कों में वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ चुका है जिस वजह से सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक हो गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि अब सड़क की चौड़ाई 22 मीटर तक की जानी है जिसके चलते अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

More News

असम में विधानसभा चुनाव में नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

असम में विधानसभा चुनाव में नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

09 Apr 2026 | 12:33 PM

गुवाहाटी 09 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती दो घंटों में 17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की सभी 126 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्दों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी। चुनावी राज्य के माजुली जिले में सबसे अधिक 20.03 प्रतिशत और तमुलपुर में सबसे कम 15.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

see more..

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ बजे तक 17 प्रतिशत से अधिक मतदान

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ बजे तक 17 प्रतिशत से अधिक मतदान

09 Apr 2026 | 12:32 PM

पुड्डुचेरी 09 अप्रैल (वार्ता) केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती दो घंटों में 17.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।केन्द्रशासित प्रदेश सभी 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लग रही हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंच रहे हैं।

see more..

केरल में  11 बजे तक 33.28 प्रतिशत मतदान हुआ

केरल में 11 बजे तक 33.28 प्रतिशत मतदान हुआ

09 Apr 2026 | 12:27 PM

तिरुवनंतपुरम, 09 अप्रैल (वार्ता) केरल विधानसभा चुनाव में गुरूवार को मतदान के शुरुआती चार घंटों में 33.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की सभी 140 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 33.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हैं। राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

see more..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

What makes their marriage so strong? 5 relationship secrets to learn from Anjali and Sachin Tendulkar

1/7Why Sachin and Anjali’s love story still stands strongWhen...

Vitamin B12 deficiency is more common than you think: Foods you need in your daily diet

NewsetimeswellnessVitamin B12 deficiency is more common than you think:...

How ancient science can stop your bread from going stale | – The Times of India

Scientists have developed innovative packaging using starch and salt-infused...