उत्तराखंड में इन लोगों को पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य, ये है लेटेस्ट अपडेट
Updated: Fri, 27 Mar 2026 10:48 AM (IST)
केंद्र सरकार के आदेशानुसार, हल्द्वानी में जहां पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां कनेक्शन लेना अनिवार्य हो गया है। वर्तमान में शहर में 600 पीएनजी कने …और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन पहुंच चुकी है, वहां सभी को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य है।
इस आदेश के बाद गुरुवार को शहर के जज फार्म में रहने वाले लोगों को नोटिस पहुंचने लगे हैं। हालांकि हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन सीमित मात्रा में हैं। शहर में जज फार्म, हीरानगर, मुखानी में 600 कनेक्शन को पाइपलाइन से जोड़ा जा चुका है, जबकि 800 कनेक्शन और जोड़े जाने हैं।
जज फार्म निवासी विजय भंडारी ने बताया कि उनके पास गुरुवार को पीएनजी कनेक्शन से ही गैस का इस्तेमाल करने का मैसेज आया। उसमें कहा गया है कि वे पीएनजी का इस्तेमाल करें, उनका एलपीजी कनेक्शन काट दिया जाएगा। उनका कहना है कि उन्होंने कनेक्शन लिया है, लेकिन उसमें गैस नहीं आती है। इसी तरह जज फार्म निवासी बिशंभर कांडपाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में पाइपलाइन बिछ गई है, लेकिन अभी कुछ घरों को पाइप से गैस नहीं मिल रही है।
लाइन बिछाने का 90 प्रतिशत काम पूरा
दरअसल शहर में 161 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसमें से 90 प्रतिशत क्षेत्र में लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब पीलीकोठी की ओर कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं जेल परिसर और वार्ड 58 में गैस स्टोरेज यूनिट बनाई गई हैं, जहां से पाइपलाइन में गैस भेजी जाती है।

