एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को हराया

Date:

एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को हराया

share

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को 34 रनों से हराया। एचसीसी ने 183 रन बनाए, जबकि कुमाऊं अकादमी 149 रनों पर सिमट गई। अंकुश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को हराया

दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जीएनजी क्रिकेट एरीना में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को 34 रनों से हराया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने मैच का शुभारंभ किया।एचसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। देवांश ने 68 रनों की पारी खेली, जबकि दक्ष ने 27 और तुषार ने 19 रनों का योगदान दिया। कुमाऊं अकादमी की ओर से अक्षत ने 4 विकेट झटके, वहीं आदर्श को 3 और अमन को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं क्रिकेट अकादमी की टीम 45वें ओवर में 149 रनों पर सिमट गई। एचसीसी की ओर से हार्दिक पंत ने चार और अंकुश शर्मा ने 3 विकेट लिए। अंकुश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग कुशाग्र सिंह व विनोद पंतोला और स्कोरिंग निकित जोशी ने की। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, नरेंद्र अधिकारी, नीरज डसीला, दिग्विजय कनवाल आदि मौजूद रहे। पपनै ने बताया कि अगला मैच नर सिंह क्रिकेट अकादमी और काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related