खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े, महंगाई से लड़खड़ाई रसोई

Date:

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े, महंगाई से लड़खड़ाई रसोई

share

मध्य पूर्व में तनाव के चलते महंगाई ने हल्द्वानी में रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जैसे शरबती चावल 70 रुपये, बासमती 120 रुपये, और चना दाल 85 से 90 रुपये हो गई है। आम लोगों को महंगाई से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े, महंगाई से लड़खड़ाई रसोई

भावना जोशी, हल्द्वानी, संवाददाता। मध्य पूर्व में तनाव के चलते महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है और खाने की थाली का स्वाद भी बदलने लगा है।हल्द्वानी में फ्रेशी मार्ट के संचालक दिव्यम तिवारी बताते हैं कि शरबती चावल पहले 60 से 65 रुपये प्रति किलो था, जो अब 70 पहुंच गया है। वहीं बासमती चावल तो पहले 110 था अब 120 रुपये प्रति किलो हो गया है। चना दाल पहले 60 से 65 रुपये किलो बिकती थी, जो कि अब 85 से 90 के बीच हो गई है।

अरहर की 130 रुपये किलो दाल अब इस रुपये बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गई है। सरसों का एक लीटर तेल करीब 25 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद 168 से 170 रुपये तक पहुंच गया है। सदर बाजार स्थित राम एंड संस के मालिक ऋषभ सेठी के अनुसार खाद्य पदार्थों में दाम लगातार बढ़ रहे हैं। क्योंकि लागत और भाड़ा बढ़ गया है।रसोई में बदल गया स्वादशीशमहल निवासी नीलम ने बताया कि महंगाई से घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। दो बच्चों की पढ़ाई के खर्च के साथ अब रसोई का सामान भी महंगा हो गया है। वहीं कठघरिया निवासी इंदिरा का कहना है कि रसोई का सामान महंगा होने से बजट पर काफी असर पड़ा है। इंदिरा ने कहा कि पहले कढ़ी-चावल या मिक्स दाल बन जाती थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

South India realty entrepreneur Adityaram’s rise and Rs 17,000 crore net worth – The Times of India

Adityaram, founder, chairman and managing director of the Adityaram...

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026: Notification released for 668 posts; registration begins on April 20 – The Times of India

PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026PGCIL Diploma Trainee recruitment 2026:...