गर्मी में युवाओं की पहली पसंद बने खादी कुर्ते और हैंडलूम फैशन

Date:

गर्मी में युवाओं की पहली पसंद बने खादी कुर्ते और हैंडलूम फैशन

share

गर्मी में खादी कपड़े एक बार फिर से लोगों की पहली पसंद बन रही है। कुर्तों की मांग में वृद्धि हो रही है, खासकर युवाओं के बीच। खादी के हाफ कॉटन शर्ट और कुर्तों की कीमत 700 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अलावा, खादी आश्रमों में सेब का सिरका और जूस की बिक्री भी बढ़ी है।

गर्मी में युवाओं की पहली पसंद बने खादी कुर्ते और हैंडलूम फैशन

समर फैशन : हल्द्वानी । गर्मी के मौसम में खादी एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। खादी आश्रमों में इन दिनों खासतौर पर कुर्तों की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक समय केवल बुजुर्गों की पहचान मानी जाने वाली खादी अब युवाओं की वॉर्डरोब में ट्रेंड बन चुकी है। हल्के रंग, ढीले-ढाले कुर्ते और हैंडलूम डिज़ाइन गर्मी में आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी दे रहे हैं। खादी आश्रम के प्रभंदक अभय वर्मा के अनुसार, इस बार खादी के हाफ कॉटन शर्ट और कुर्तों की कीमत करीब 700 रुपये से शुरू हो रही है और बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर है।

खासकर कॉलेज जाने वाले युवा और ऑफिस लोग खादी को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं, खादी आश्रमों में सेब का सिरका , जामून और बेल के जूस की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इनके दाम 200 से शुरू हैं और गर्मी के मौसम में ज्यादा मुनाफा दे रहे है ।शादी के लिए भी कॉटन के कुर्ते अधिक खरीद रहे हैं। कुसुमखेड़ा स्थित लखनऊ चिकन और खादी गैलरी के कारोबारी मनोज ने बताया कि खादी एक इको-फ्रेंडली कपड़ा है, जो वातावरण और प्रकृति का खास ख्याल रखता है। उन्होंने बताया कि खादी कॉटन और खादी सिल्क की साड़ियां बाजार में खूब बिक रही हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा कॉटन के कुर्ते और शर्ट युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। रोजाना ग्राहक यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

200 Sq Ft Australian Studio: Transform your 200 sq ft Australian studio with budget-friendly décor ideas | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130582749,imgsize-172622,width-400,height-225,resizemode-4/studio.jpg" alt="Budget-friendly décor ideas for a 200 sq...

Sirai: Vikram Prabhu’s ‘Sirai’ set for world television premiere soon | – The Times of India

The much-awaited action-drama Sirai, starring Vikram Prabhu, is gearing...

Austrian Man Pleads Guilty to Plotting Taylor Swift Concert Terror Attack | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130582743,imgsize-155794,width-400,height-225,resizemode-4/man-pleads-guilty-to-plotting-attack-on-taylor-swift-concert-in-vienna-report.jpg" alt="Man pleads guilty to plotting attack on...