टांडा के जंगल में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने स्कूटी को रौंदा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Date:

ETV Bharat / state

टांडा के जंगल में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने स्कूटी को रौंदा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

तीनों दोस्त हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उधम सिंह नगर लौट गए थे, तभी पता चला कि मोबाइल छूटा है

UDHAM SINGH NAGAR ROAD ACCIDENT

भीषण हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझाए

(

Photo Courtesy: Udham Singh Nagar Police

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 20, 2026 at 12:32 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

उधम सिंह नगर: हल्द्वानी के पास उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई. शादी समारोह से लौटने के बाद मोबाइल लेने जा रहे तीनों दोस्त स्कूटी पर सवार थे. तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

शादी समारोह में शामिल होने गए थे तीन दोस्त: उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, जो नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था, अपने दोस्तों के साथ हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था. जानकारी के अनुसार, अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा और वहां से अपने दोस्त आकाश (24), जो रामपुर (यूपी) का रहने वाला था और एक बड़ी मोटर कंपनी में कार्य करता था, के पंतनगर स्थित कमरे पर गया. शाम को दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी से हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने गए.

मोबाइल भूले तो वापस लौटते समय हुआ हादसा: रात में समारोह से लौटकर तीनों पंतनगर वापस आ गए थे. लेकिन इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है. मोबाइल लेने के लिए तीनों दोस्त देर रात करीब 12 बजे दोबारा स्कूटी से हल्द्वानी के लिए निकल पड़े. बताया जा रहा है कि जब वे संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए.

हादसे में तीन दोस्तों की मौत: हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में सुरक्षित रख लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

तीनों परिवारों में मातम छाया: घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. अपने बेटों के शव देखकर परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया. पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: रामनगर में कार का जानलेवा ओवरटेक, बाइक को मारी टक्कर, तस्वीर देखकर कांप जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ex-Prince Andrew Slammed For ‘Amateur’ Shots As Brooklyn Beckham Comparisons Explode

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...

IPL 2026: LSG’s Prince Yadav backs their plan despite loss to PBKS

Boeing AH-64 Apache evolves with advanced weapons systemsThe Apache...

IPL 2026: Tilak Varma scripts history, becomes joint-fastest ever to hit… | Cricket News – The Times of India

Mumbai Indians' Tilak Varma (PTI Photo/Salman Ali)Tilak Varma’s breakthrough...