हल्द्वानी में अक्षय तृतीया पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार

Date:

share

हल्द्वानी में अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया। बाजार में 20 से 60 प्रतिशत की छूट के चलते ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, और ऑटोमोबाइल में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। खरीदारी का ट्रेंड भी बदल रहा है, लोग हल्के वजन की ज्वेलरी की ओर बढ़ रहे हैं।

हल्द्वानी में अक्षय तृतीया पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार

हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर रविवार को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही हर सेक्टर में खूब खरीदारी हुई। ब्रांडेड गहनों की बनाई में 20 से 60 प्रतिशत की छूट के चलते बाजार में ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। बर्तन बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर जगह ग्राहक नजर आए। इस खास मौके पर दुकानों को फूल मालाओं से सजाया गया। कारोबारियों के मुताबिक सर्राफ, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। हल्द्वानी में रविवार को सोने का भाव एक लाख 42 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी की कीमत 2.50 लाख रुपये प्रतिकिलो रही।

सुबह के समय बाजार में खरीदारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद सर्राफा बाजार में उछाल दिखा। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक अजय वर्मा ने बताया कि ज्यादातर ग्राहकों ने ज्वेलरी के अलावा शगुन के तौर पर चांदी के बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि बाजार में कारोबार सामान्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहा। शहर की 228 सर्राफा दुकानों में करीब 50 करोड़ का कारोबार रहा।बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार चमकेसर्राफा बाजार के अलावा बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी रौनक देखने को मिली। बर्तन कारोबार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि लगभग 20 करोड़ तक का कारोबार हुआ। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कारोबार से एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगभग 15 से 20 करोड़ तक का कारोबार हुआ। टाटा मोटर्स के मैनेजर हरविंदर सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार रहा।लुभावने ऑफर्स और डिजिटल गोल्ड की सुविधाअक्षय तृतीया पर ग्राहकों को खींचने के लिए ज्वेलर्स मेकिंग चार्जेस में 20 से 60 प्रतिशत की कटौती और मुफ्त सोने के सिक्के जैसे ऑफर चले। वहीं फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड इटीएफ में निवेश के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।खरीदारी का बदला ट्रेंडकुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक राजीव वर्मा ने बताया अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना परंपरा रही है, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीदारी शैली बदल रही है। लोग अब हल्के वजन की ज्वेलरी, रोज पहनने योग्य ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, डायमंड ज्वेलरी, छोटे वजन के सिक्के व प्लेटिनम (वाइट गोल्ड) की खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related