शहर में चार दर्जन से ज्यादा शादियां, भट्टियों में बना भोजन
हल्द्वानी शहर में शादियों के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है।शहर में चार दर्जन से ज्यादा शादियां, भट्टियों में बना भोजन
हल्द्वानी शहर में शादियों के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। एक ही दिन में चार दर्जन से ज्यादा शादियां होने के कारण बैंकट हॉल और फार्म हाउस पूरी तरह पैक नजर आए। हजारों मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने की चुनौती के बीच इस बार कैटरिंग संचालकों ने गैस की बचत और किल्लत की वजह से पारम्परिक भट्टियों का सहारा लिया।कैटरिंग संचालकों का कहना है कि मुख्य भोजन दाल, सब्जी, पुलाव, चावल को भट्टियों पर पकाना किफायती रहता है। वहीं, चाट-पकौड़ी और अन्य फास्ट फूड के लिए गैस स्टोव और आधुनिक इंडक्शन का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि सीमित संसाधनों में काम चलाया जा सके।
नैनीताल रोड स्थित रॉयल कैटरिंग के संचालक कुशाग्र ने बताया कि गैस किल्लत के बीच लाइव काउंटर जिसमें चाट, टिक्की, डोसा, चाऊमीन, मोमो, चीला, मंचूरियन अब इंडक्शन के सहारे बन रहे हैं। महानगर टेंट व्यापर एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे के अनुसार हल्द्वानी शहर में लगभग 100 बैंक्वेट हॉल हैं और अक्षय तृतीया के अवसर 50 से 60 शादियां हैं। दो सिलेंडर मिले हैं, लेकिन उसमें सारा खाना बनाना संभव नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए।बाजार को मिल रही स्थिरताशादी का सीजन शुरू होने के बाद बाजार में रौनक है। कारोबारियों को पूरी उम्मीद है कि उनका व्यापार अच्छा होगा और बाजार को स्थिरता मिलेगी। गोल्डन ग्लो ब्यूटी पार्लर की संचालिका नेहा ने बताया की अक्षय तृतीया के अवसर पर नयी दुल्हनों की भीड़ रही। दिन में पांच से सात बुकिंग दुल्हनों की मिली हैं। नेहा ने बताया कि ब्राइडल मेकअप साधारण 10 से 25 हजार तक के हैं। जिनकी काफी डिमांड है।मेंहदी लगवाने को भी उमड़ी भीड़पार्लर के साथ बाजार में मेहंदी लगवाने वालों के पास भीड़ उमड़ी रही। जहां महिलाएं नए डिजाइन लेकर बैठी हैं। सुनील कुमार मेहंदी वाले ने बताया कि शादी के दिन इस बार ज्यादा भीड़ उमड़ी हैं और काम बेहतर चल रहा है। अभी सीजन की शुरुआत है। वहीं सुरेश ने बताया कि इंस्टाग्राम से भी मेहंदी के ऑर्डर मिले हैं।


