डॉ. अंबेडकर समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों के लिए रहे संघर्षरत: भट्ट
संगोष्ठी: बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डॉ. भीमराम अंबेडकर की जयंती पर रविवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद भट्ट ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास ना होने से विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।
संगोष्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता व सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर प्रकाश चंद्र मौजूदगी में संपन्न हुई। संगोष्ठी में नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, सह संयोजक जिला मंत्री प्रकाश आर्य व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाली ने किया। संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जाधारी रेनू अधिकारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे, सह संयोजक रत्नेश साह, जिला आईटी संयोजक अमित चौधरी, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा सोबन सिंह नायक, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी चौहान, पूर्व मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, नितिन कार्की, पान सिंह मेवाड़ी मौजूद रहे।



