तल्ली हल्द्वानी में रसोई गैस को लेकर बवाल, गाड़ी घेरकर किया हंगामा

Date:

तल्ली हल्द्वानी में रसोई गैस को लेकर बवाल, गाड़ी घेरकर किया हंगामा

share

– गैस वितरण प्रणाली को लेकर रोष, सर फुटव्वल की नौबत – लोगों ने कहा,

तल्ली हल्द्वानी में रसोई गैस को लेकर बवाल, गाड़ी घेरकर किया हंगामा

हल्द्वानी, संवाददाता। शहर के तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आशीर्वाद गैस एजेंसी से निकली गैस सप्लाई की गाड़ी जैसे ही फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंची, लंबे समय से सिलेंडर का इंतजार कर रहे लोगों ने वाहन को घेर लिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि वे सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस की गाड़ी ग्यारह बजे केवल 40 सिलेंडर लेकर पहुंची, जिससे अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी। इसी बात को लेकर लोगों का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोश बढ़ता चला गया।

जैसे-तैसे वाहन चालक ने अलकनंदा कॉलोनी की ओर रुख किया तो पीछे-पीछे लोग वहीं पहुंच गए और एक बार फिर गाड़ी को घेर लिया।लोगों में एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में पारदर्शिता नहीं है और सप्लाई को लेकर मनमानी की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने यह भी सवाल उठाया कि जब वाहन को धान मिल क्षेत्र में भेजा गया था, तो चालक उसे ट्रांसपोर्ट नगर क्यों ले गया। इसे लेकर लोगों में संदेह और नाराजगी दोनों देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते केवल खास लोगों के लिए गैस के वाहन चालक के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद आखिरकार कुछ ही लोगों को सिलेंडर मिल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Pressure is a privilege’: Pranav Prince on India’s 3×3 basketball mission | More sports News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130433582,imgsize-90668,width-400,height-225,resizemode-4/pressure-is-a-privilege-prince-on-indian-basketballs-3x3-mission.jpg" alt="‘Pressure is a privilege’: Pranav Prince on...