पश्चिम एशिया संकट: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले- बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र समाधान – west asia crisis defence minister rajnath singh says dialogue and diplomacy are only solution

Date:

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी (नैनीताल)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस स्थिति में भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि यह गंभीर समस्या है। इसका समाधान युद्ध का माध्यम से नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिये ही निकलेगा। यही सबसे अच्छा जरिया ही है। इस बारे में जनसभा में इस बारे में लोगों से समर्थन भी मांगा।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 4.50.23 PM

शनिवार को जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस करिश्माई तरीके से भारत का मस्तक ऊंचा किया है। उसकी सराहना जितनी की जाए, कम है।

पहले भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जाता था लेकिन आज का भारत की बात को सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह गौरव का विषय है।

Rajnath Singh in Haldwani

उन्होंने कहा कि दुनिया में जिस तरह का संकट चल रहा है। ऐसे में हो सकता है कि यहां पर ऊर्जा व खाद संकट पैदा हो जाए। पूरी दुनिया के प्रभावित होने पर भारत भी प्रभावित हो सकता है।

अभी तक पीएम ने अपनी सूझबूझ से उस संकट में भारत को नहीं फंसने दिया है लेकिन भविष्य में क्या होगा। कुछ नहीं कहा जा सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धरती यह कहना चाहता हूं कि मोदी की ओर से वैश्विक संकट को दूर करने के लिए जो भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही है। उत्तराखंडवासियों की ओर से भी उसका समर्थन किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related